पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त किसनों के बैंक खातों में आई

Jun 19 2024

ग्वालियर। कृषी विज्ञान केंद्र दतिया में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त के तहत 9 करोड़ 26 लाख लाभार्थी किसनों कों 20 हज़ार करोड़ रुपए की राशि बैंक खातों में हस्तांतरित किये गए तथा 30 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को कृषि सखियों के रूप में प्रमाण पत्र भी प्रदान किये गए। 
इस अभिनव पहल के लिये प्रधानमंत्री मोदी एवं कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह का आभार है। इससे हमारे किसनों के  सशक्तिकरण कों और बढ़ावा मिलेगा और कृषि क्षेत्र को मजबूती प्रदान होगी।
इस अवसर पर कलेक्टर संदीप मकीन, जिला पंचायत सीईओ कमलेश भार्गव, महिला एवं बाल विकास परियोजना आधिकारी अरविंद उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष धीरू दांगी, कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ एसके सिंह, डॉ एके सिंह, डॉ आरके जैन, डॉ राजीव चौहान, डॉ वीएस कंसाना, डॉ नरेश गुप्ता के साथ मातृ सक्ति और किसान सम्मलित हुए।