संविदा कर्मियों ने बैठक में आगे की रणनीति बनाई

Jun 19 2024

ग्वालियर। संविदा स्वास्थ्य संघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर जिलाध्यक्ष धर्मवीर शुक्ला के नेतृत्व में फूलबाग पर बैठक हुई। बैठक में तय हुआ कि नवीन भर्ती में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का समक्ष रिक्त पदों पर समायोजन किया जाए अथवा समायोजन न होने तक जुलाई 2023 की संविदा नीति लागू की जाए। 
उच्च न्यायालय खंडपीठ के आदेश के अनुसार बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एएनएम को शीघ्र नियुक्ति पत्र दिया जाए। विाीय वर्ष 2019 से 2024 तक आउटसोर्स कर्मचारी के मानदेय में की गई गड़बड़ी की सीबीआई जांच कराने सहित अन्य मांगें संगठन प्रदेश स्तर पर उठाएगा।
बैठक में संविदा स्वास्थ्य संघ के मेघ सिंह बघेल, डॉ. महेंद्र पीपरोलिया, अर्पित महेश्वरी, धर्मराज नरवरिया, शिवकुमार शर्मा, संदीप गुप्ता, अभय माथुर, नीरज यादव, सुगत गौतम, विकास भूरिया, सोनू कुमार मारिया, कोमल सिंह मौजूद थे।