सीमा शर्मा ने राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

Jun 19 2024

ग्वालियर। फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया एवम ओडिशा फेंसिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित 12वीं मिनी, 6वीं चाइल्ड कप एवम प्रथम मास्टर्स (40 वर्ष से अधिक) राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता 2024 का आयोजन कटक ओडिशा में 14 जून से 18 जून 2024 तक आयोजित किया गया।
राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता मे मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर से 12वीं मिनी प्रतियोगिता में सेवर बॉयस में कौशतभ शर्मा और प्रथम मास्टर्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता में फॉयल पुरुष में संजीव कुमार शर्मा और एप्पी महिला में सीमा शर्मा ने भाग लिया।
एप्पी महिला में सीमा शर्मा ने लीग मैचेस क्वालीफाई कर नॉकआउट में अपनी जगह बनाई उसके बाद सेमी फाइनल मुकाबले में कर्नाटक की महिला खिलाड़ी से 15-09 से त्रितीय स्थान प्राप्त किया। सीमा शर्मा ग्वालियर और पूरे मध्य प्रदेश से तलवारबाजी खेल मे पहली महिला खिलाड़ी बनी और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक भी प्राप्त किया।
फेंसिंग ग्वालियर के देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर, गिरीश मिश्रा, श्रीमती पंकज शर्मा, अमित तोमर ने पदक विजेता खिलाड़ी सीमा शर्मा की सहराना की ओर बहुत बहुत भदाई दी। साथ ही संजीव शर्मा को भी पहले राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए बधाई दी और कोच प्रशांत गुप्ता को उनकी मेहनत और आगे भी मध्य प्रदेश के लिए और भी पदक लाने के लिए शुभकामनाएं दी।