कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों ने लक्ष्मीबाई को पुष्पांजलि अर्पित की

Jun 19 2024

ग्वालियर। वीरांगना लक्ष्मीबाई ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान अंग्रेजों का वीरता के साथ सामना किया और लड़ते-लड़ते आज ही दिन वीरगति को प्राप्त हुई थी। चाहती तो अंग्रेजों से समझौता करके झांसी की राजमाता बन जाती है लेकिन उन्होंने गुलामी स्वीकार नहीं की और एक वीरांगना की तरह युद्ध करते हुए वीरगति को प्राप्त हुई।
यह बात श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन की कोषाध्यक्ष कंचन राव ने अपने उद्बोधन मे कही। इस अवसर पर कावेरी वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष हेमलता राव, डॉ अनिल कुमार शर्मा, रश्मि शर्मा, कांता शर्मा, हैरी गुप्ता, निहारिका सिंह सहित अनेक सदस्यों ने इस अवसर पर लक्ष्मीबाई समाधि पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की और उसके बाद राष्ट्रगान भी गाया।