चेंबर में लाइसेंस शिविर आयोजित

Jun 18 2024

ग्वालियर। मप्र चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री की पहल पर नगर-निगम ग्वालियर के सहयोग से व्यवसायियों की सुविधा के लिए मंगलवार को चेम्बर भवन में साहूकारी लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया।
चेंबर अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव पवन कुमार अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष संदीप नारायण अग्रवाल की उपस्थिति में आयोजित शिविर में कारोबारियों द्वारा साहूकारी लाइसेंस के नवीनीकरण कराए। सुबह 11 बजे प्रारंभ हुआ यह शिविर दोपहर 2 बजे तक चला। 
इसमें साहूकारी लाइसेंस का नवीनीकरण कराने के लिए आए साहूकारों के दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के बाद उनका नवीनीकरण किया गया तथा दुकान, ऑफिस, संस्थान के शॉप एक्ट के तहत पंजीयन तथा उद्यम आधार पंजीयन भी किए गए।