शिविर परीक्षाओं में अब्बल स्थान पाने वालों को किया पुरुस्कृत
Jun 18 2024
ग्वालियर। श्री दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर मुरार में 11 दिवसीय गुरु उपकार महोत्सव के रूप में धार्मिक शिविर का आयोजन प्रबंधन चम्बल संभाग के शिविर प्रभारी विद्वत नवनीत शास्त्री मुरैना के कुशल नेतृत्व में किया गया। शिविर को सफल बनाने में द्वादश वर्षीय प्रभारी डॉ. संजय जैन एवं उमा जैन का विशेष योगदान रहा।
समाज के प्रवक्ता ललित जैन ने बताया कि शिविर में सांगानेर से आए विद्वान पंडित शुभम जैन एवं पंडित अंशुल जैन ने शिवरार्थियों को कुशल शिक्षण और अनेक गतिविधियों के माध्यम से अच्छे संस्कारों और नैतिक मूल्यों का पाठ पढ़ाया। शिविर का उद्घाटन दीप प्रज्वलन एवं चित्र अनावरण से हुआ, जिसमें महेशचंद्र जैन,मणिन्द्र जैन, केएल जैन, शशिप्रभा जैन, लोकेन्द जैन, नीनू जैन, सौरभ कुमार एवं अंकुश जैन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
श्री विद्यासागर श्रमण संस्कृति पाठशाला, मुरार की शिक्षिकाएं प्रीति जैन, रेखा जैन, आशना जैन, वैशाली जैन, सौनाली जैन, जिया जैन, विजेता जैन, चंचल जैन, गिरजेश जैन, प्रमिला जैन ने शिवरार्थियों को धार्मिक शिक्षा देकर पढ़ाया। इस शिविर में गोपाल का भी विशेष सहयोग रहा।
प्रतिभागियों ने जीवन में नैतिकता और आध्यात्मिकता के महत्व को समझा और उसे अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। शिविर में शिविरार्थियों को भक्ताम्बर बालबोध भाग 1, भाग 2 , छह ढाला, तत्त्वार्थ सूत्र, द्रव्यसंग्रह, इष्टोंपदेश विषय पढाये गए। जिसमे से नेहा जैन को प्रथम एवं रचना जैन को द्वितीय पुरुस्कार मिला, वहीं बालबोध भाग 1 में प्रथम अनिका जैन, द्वितीय सम्यक जैन, तृतीय नितिका जैन, बालबोध भाग 2 में प्रथम काव्या जैन, द्वितीय रिदम जैन, तृतीय प्रांजल जैन, भक्ताम्बर(बच्चो) में प्रथम स्वस्ति जैन, द्वितीय दृष्टि जैन तृतीय आर्यान्श जैन रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









