शहरवासियों ने वीरांगना लक्ष्मीबाई को नमनकर राष्ट्रीय एकता, अखडंता की शपथ ली

Jun 18 2024

ग्वालियर। मंगलवार 18 जून को शहरवासियों ने वीरांगना लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस के अवसर पर फूलबाग स्थित उनकी समाधि स्थल पर पहुंचकर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर जहां विभिन्न राजनेतिक दलों के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों श्रद्धांजलि अर्पित की वहीं शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी समाधि स्थल पर पहुंचकर वीरांगना को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
सुबह से ही वीरांगना की समाधि स्थल पर लोगों का पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हो गया जो दोपहर तक अनवरत रूप से जारी रहा। इस अवसर पर समाधि स्थल के अलावा गंगादास की बड़ी शाला में भी सुबह श्रद्धांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासियों के अलावा साधू-संतों ने भाग लिया। तथा वीरांगना लक्ष्मीवाई के साथ शहीद हुए शाला के 745 संतों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 
वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस 18 जून को निगम की ओर से समाधि स्थल पर आयोजित सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में सभापति मनोज सिंह तोमर, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, राष्ट्रीय सेविका समिति की बहने एवं पतंजलि योगपीठ की बहने व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्रीय सेविका समिति की श्रीमती महिमा तारे द्वारा  वीरांगना ने अंग्रेजों से लड़ते हुए अभूतपूर्व साहस और शौर्य का परिचय दिया वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने महारानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। 
इस अवसर पर पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों से लड़ते हुए अभूतपूर्व साहस और शौर्य का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके बताए मार्ग पर चल सके तो यही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, जिला महामंत्री विनय जैन, रामेश्वर भदौरिया, खुशबू गुप्ता, धर्मेंद्र राणा, राजू सेठ, हेमंत चौपड़ा, विनंती शर्मा, अरविंद रघुवंशी, कुलदीप चतुर्वेदी, डॉ राकेश कुमार मांझी, मनीष मांझी, राजेश्वर राव, डॉ कैलाश सिंह परमार, शांतिलाल खुराना सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।
हिमस ने लक्ष्मीबाई को किया नमन
झांसी की रानी वीरांगना लक्ष्मीबाई के 177वें बलिदान दिवस पर  फूलबाग स्थित उनकी समाधि स्थल पर पहुंचकर हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने वीरांगना को नमन किया। इस अवसर पर हिमस के डॉ जयवीर भारद्वाज, डॉ अभय पापरीकर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों ने वीरांगना की समाधि स्थल पर पहुंचकर उन्हें पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर डॉ जयवीर भारद्वाज ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने 1857 में शहीद हुए साधु संतों कि स्मृति में अभी तक कोई स्मारक नहीं बनाने व बलिदान दिवस पर दिए जाने वाला 2 लाख की सम्मान निधि भी बंद कर दी गई इसके लिए हिंदू महासभा मध्य प्रदेश सरकार को खुली धिक्कार देती है। इस अवसर पर रामबाबू सेन,पवन गोस्वामी, संभागीय महिला प्रवता श्रीमती अर्चना सिंह चौहान, सुधा पाल, गायत्री शर्मा, विमलेश बाथम, गुड्डन बाथम, पंकज नाफडे, नितिन बालबे,शरद फालके, रवि तलेगांव कर प्रमोद पर गजेंद्र गडकर,पद्माकर खंडालकर उपस्थित थे।