जौरा में हर्ष उल्लास से मनाया गया स्कूल चले हम अभियान
Jun 18 2024
ग्वालियर। जनपद शिक्षा केंद्र जौरा के अंतर्गत शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 3 में क्षेत्रीय विधायक पंकज उपाध्याय के द्वारा स्कूल चले 2024 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक पंकज उपाध्याय द्वारा बताया गया कि सभी बच्चे विद्यालय में नियमित रूप से उपस्थित हो तथा शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लें। इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अभी से करें। तथा वे जिस कार्य को करना चाहे उस कार्य को अपनी मेहनत और लगन से अवश्य कर सकते हैं। कोई भी बच्चा प्रवेश से वंचित नहीं रहे।
इस अवसर पर बीआरसी राजीव जादौन द्वारा बच्चों को पुस्तकों का वितरण किया गया तथा विधायक से एक वाटर कूलर तथा पानी की टंकी की मांग की गई जो उनके द्वारा मौके पर ही इसके लिए स्वीकृति प्रदान की गई। तथा समय-समय पर विधायक पंकज उपाध्याय के सहयोग की अपेक्षा की गई। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक पंकज उपाध्याय, बीआरसी राजीव जादौन, प्रधान अध्यापिका श्रीमती मंजू शाक्य, राजेश शर्मा, विकास शाक्य, बीआरसी कार्यालय तथा विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









