प्रतिभाओं का सम्मान सराहनीय पहल: धर्मवीर

Jun 18 2024

ग्वालियर। प्रजापति समाज में जागरूकता व एकता का सूत्र एवं उत्थान की पारिवारिक भावना से ओतप्रोत होकर राष्ट्रीय प्रजापति हितकारिणी महासभा की स्थापना की गई थी। मुझे खुशी है कि महासभा अपने उद्देश्यों को लेकर आगे बढ़ रही है। समाज की प्रतिभाओं का सम्मान इसी कड़ी का सराहनीय प्रयास है।
यह विचार यूपी सरकार के राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने प्रजापति हितकारिणी महासभा द्वारा जीवाजीगंज स्थित जनक पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में व्यत किए। प्रजापति समाज द्वारा प्रथम प्रतिभा समान एवं प्रजापति गौरव रत्न अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें संत जगदगुरुविश्वकर्मा शंकराचार्य मौजूद रहे। अध्यक्षता यालेन्द्र प्रजापति राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रजापति हितकारणी महासभा ने की। 
संगठन के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव एसएन प्रजापति ने बताया कि कार्यक्रम में कक्षा 10वी में प्रथम स्थान पर विक्की प्रजापति (मप्र बोर्ड) एवं कु. यशवी प्रजापति (सीबीएसई बोर्ड) एवं 12वीं में प्रथम कु. शीतल गोले, हरवेश गोले (गणित संकाय),क्रष्णा प्रजापति, दीया मालवीय (विज्ञान संकाय), कु. गुनगुन प्रजापति (वाणिज्य संकाय), कु. संजना प्रजापति (कला संकाय) में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड, प्रमाण-पत्र के साथ माल्यार्पण व अंगवस्त्र पहनाकर मुख्य अतिथि डॉ. धर्मवीर प्रजापति द्वारा प्रदान की गई।
इस मौके पर उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए शहर के पत्रकारों का भी सम्मान किया गया।  जिसमें श्याम श्रीवास्तव, संजय भटनागर, संतोष गर्ग, अनिल शर्मा, हरपाल सिंह चौहान, अतुल सक्सेना इत्यादि शामिल थे।
इस अवसर पर ख्यालेन्द्र प्रजापति के द्वारा आगामी भविष्य में संगठन द्वारा ग्वालियर में प्रजापति युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन करने की घोषणा की गई। कार्यक्रम का संचालन एसएन प्रजापति एवं  गणेश प्रजापति ने किया।आभार एसआर गोले द्वारा प्रकट किया गया।