कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने ट्रॉमा सेंटर में कूलर भेंट किया

Jun 18 2024

ग्वालियर। जयारोग्य अस्पताल के ट्रामा सेंटर में कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने अपने स्वयं खर्चे पर कूलर भेंट किया। 
आपको बता दें कि वहां पर भर्ती मरीजों के लिए अभी तक केवल पंखे की ही व्यवस्था थी, जिसके कारण वहां पर भर्ती मरीज और उनके परिजनों को इस भीषण गर्मी में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। अस्पताल के अंदर जो एसी लगे हुए हैं वह भी खराब पड़े हुए हैं।