भिंड के कारोबारी की कार से लाखों के आभूषण चोरी, सीसीटीवी फुटेज में दिखे चोर
Jun 18 2024
ग्वालियर। भिंड के सराफा कारोबारी अमन बंसल ग्वालियर से अपनी भिंड स्थित स्वर्ण आभूषण की दुकान के लिए ग्वालियर से 244 ग्राम के स्वर्ण आभूषण लश्कर सराफा से खरीद कर भिंड के लिए जा रहे थे। उन्हें स्टेशन बजरिया पहुंचते ही महसूस हुआ की गाडी पंचर हो गई है लेकिन स्टेशन बजरिया में गाड़ी लगाने की जगह नहीं दिखी तो उन्होंने धीरे धीरे गाड़ी को आगे बढ़ाया और डीबी मॉल के सामने लाल बाी के आगे किनारे लगाकर ड्राइवर पहिया बदलने लगा।
अमन बंसल और उनके चाचा संजीव बंसल नीचे खड़े हो गए और वही खड़े होकर लोगो से पंचर की दुकान का पता करने लगे और जैसे ही पहिया बदलकर वह पंचर की दुकान पर जाने के लिए गाड़ी में बैठे तो उन्होंने देखा की गाड़ी में से स्वर्ण आभूषण का बेग गायब हो गया है। जिसकी रिपोर्ट तत्काल उन्होंने पुलिस को दी।
जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी इला टंडन मोके पर पहुंची चेम्बर के अध्यक्ष डॉ प्रवीण अग्रवाल ने भी मोके पर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से बात कर चोरों को तत्काल पकड़ कर चोरी गए आभूषण बरामद करने की अपील की।
सूचना मिलते ही सीएसपी अशोक जादौन भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने जब स्टेशन के आसपास लगे केमरो को खगाला तो देखा चार लोग टमटम से आए थे। जो बेग चोरी करके ले गए है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









