लायंस क्लब ऑफ ग्वालियर ने किया मातृ पितृ सम्मान

Jun 18 2024

ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर द्वारा आयोजित मातृ पितृ सम्मान समारोह एक निजी वेंकट पर संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दंदरौआ महाराज डॉ हनुमान मेहगांव के द्वारा क्लब के सदस्यों के माता-पिता का सम्मान किया गया। क्लब अध्यक्ष समीर अग्रवाल द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर उपस्थित सभी का स्वागत किया गया।
 गंगा दशहरा के अवसर पर मथुरा से आई मंडली द्वारा फूल बंगले में ठाकुर गोवर्धन नाथ को पाधरया गया। कार्यक्रम में पंडित अंकित मिश्रा मंडली द्वारा ठाकुर जी के भजन सुनाए गए। कार्यक्रम कन्वीनर राधा कृष्ण खेतान और संयोजक गणेश शिवहरे थे। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों के करीब 60 माता-पिता का सम्मान किया गया। 
 मातृ पितृ सम्मान पाने वालों में नरेंद्र वैश्य, रंजन बाबू दुबे, जीडी श्रीमती गीता तिवारी, नरेंद्र श्रीमती निर्मला सिंघल, महेश शरण गर्ग, बाबूलाल श्रीमती सावित्री अग्रवाल, गुणमाला जैन, नरेंद्र श्रीमती मीना सिंह सिकरवार, श्रीमती मुन्नीदेवी मित्तल, नरेश कुमार सिंघल, नथुनी प्रसाद गुप्ता, रामजी दास श्रीमती कमला गुप्ता, डॉ शशि प्रभा त्रिपाठी, शोभा सिंघल, प्रभात श्रीमती पूजा अग्रवाल आदि का राधाकृष्ण की मूर्ति भेंट कर सम्मान किया गया।
ध्वज वंदना अनूप सिंगल द्वारा आभार सचिव दीपेंद्र दुबे किया गया। कार्यक्रम में अनुपम तिवारी, सत्येंद्र शुक्ला, मनीष गोयल, शशि वाधवा, विनोद जैन, राकेश अग्रवाल, दीपक बत्रा और संस्था के 150 सदस्य मौजूद थे।
दलिया, खिचड़ी का नि:शुल्क वितरण
लायंस क्लब ग्वालियर द्वारा 1000 हजार बिस्तर सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल में भर्ती मरीजों के लगभग 400 अटेंडर को प्रतिदिन  सुबह 8:30 बजे दलिया, खिचड़ी का नि:शुल्क निस्वार्थ सेवा भाव से वितरण किया जा रहा है। आज रॉबिन अग्रवाल, मनोज, राजपाल, राकेश अग्रवाल, पवन गोस्वामी ने उपस्थित होकर सेवा दी।