मां केलादेवी बालिका ग्रह में खाद्य सामग्री भेंट की

Jun 17 2024

ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा समर्पण ने गंगा दशहरा व शाखा समर्पण के एक सदस्य ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष में जयारोग्य चिकित्सालय सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के पास मां केलादेवी बालिका गृह संस्था में वहां की बालिकाओं के लिए खाद्य सामग्री भेंट की। 
भविप शाखा समर्पण के मीडिया प्रभारी गिरीश अग्रवाल ने बताया किशाखा समर्पण सदस्यों के जन्मदिन व वैवाहिक वर्षगांठ पर इसी तरह का सेवा कार्य करने का प्रयास करते हैं। कार्यक्रम में गुलाब प्रजापति, संजय धवन, पंकज शर्मा, महेश धीमान, पुष्पा प्रजापति आदि उपस्थिति थे। कार्यक्रम का संचालन गुलाब प्रजापति ने किया। आभार प्रदर्शन सचिव पंकज शर्मा ने किया।