एमपीएल सिंधिया कप में जमकर चले लात-घूंसे

Jun 17 2024

ग्वालियर। ग्वालियर में आईपीएल की तर्ज पर एमपीएल (मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग) की शुरुआत हो चुकी है। लेकिन इसके शुरुआती मैचों में ही विवाद देखने मिला है जहां क्रिकेट देखने के दौरान स्टेडियम के अंदर जमकर लात-घूंसे चले। दर्शक दीर्घा में बैठे दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामला बहोड़ापुर थाना क्षेत्र का है। 
श्रीमंत माधव राव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित एमपीएल क्रिकेट लीग का आयोजन हो रहा था। इस दौरान सभी दर्शक मैच का लुत्फ़ उठा रहे थे। तभी किसी बात को लेकर स्टेडियम में बैठे दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसके बाद सुरक्षा गार्ड ने दोनों पक्षों को क्रिकेट स्टेडियम ग्राउंड से बाहर कर दिया। फिलहाल थाने में दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज नहीं की गई है। 
गौरतलब है कि 15 जून को ग्वालियर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और बीसीआई के सचिव जय शाह, पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग और ग्वालियर के नवीन क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन और नामकरण किया था।