केआरजी की छात्राओं ने दिया जल संरक्षण का संदेश
Jun 17 2024
ग्वालियर। जल संरक्षण पखवाडा के अंतर्गत शासकीय कमलाराजा कन्या स्नातकोार स्वशासी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं द्वारा महाविद्यालय में प्लास्टिक मुक्त परिसर अभियान चलाया गया। इसमें छात्राओं ने श्रमदान कर महाविद्यालय परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाया। साथ ही छात्राओं ने पक्षियों के लिये पानी के सकोरों में पानी भरकर गर्मी से राहत देने का कार्य किया। साथ ही जल संरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण करने के लिए प्लास्टिक का उपयोग ना करने की, व अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संवर्धन करने की शपथ स्वयंसेविकाओं द्वारा ली गयी।
स्वयंसेविकाओं ने जल ही जीवन है, इसे व्यर्थ ना करे, पानी को हम बचायेगे, देश में खुशहाली लायेगे, पानी बचाओ, कल बचाओ, पानी की रक्षा, भविष्य की सुरक्षा इत्यादी नारे लिखे और पोस्टर भी बनाए।
यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एमआर कौशल और डॉ कृष्णा सिंह, डॉ. मीना श्रीवास्तव, डॉ. सगीता सोमवंशी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वयं सेविकाओ की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









