राविन हुड आर्मी के स्लम किड्स चैंपियनों ने देखी चंदू चैम्पियन मूवी

Jun 17 2024

ग्वालियर। राविन हुड आर्मी ग्वालियर संस्था ने गंगा दशहरे के पावन अवसर पर अपने स्लम एकेडमी किड्स, संस्था से जुड़े सदस्यों एवं उनके परिवार के लिये इनॉक्स सिनेमा डीबी माल में निशुल्क चंदू चैम्पियन मूवी सभी को दिखाई। संस्था के सौ राविनस, एकेडमी में पढऩे वाले स्लम किड्स एवं राविनस के परिवारों ने इस अवसर का भरपूर लाभ उठाया एवं सभी ने चंदू चैम्पियन मूवी के आंनद लिये।
चंदू चैम्पियन एक रियल स्टोरी मोटीवेशनल मूवी है, जिसे देखकर संस्था के छात्रों को अच्छा लगा एवं उन्होंने भविष्य में चंदू की तरह कुछ बनने की प्रेरणा ली। राविन हुड आर्मी ग्वालियर के लिये सौ मूवी टिकटों का प्रबंध डा. माला, मुनीश एवं डा. अनुराधा तिवारी की ओर से किया गया। डा. अनुराधा मैडम के कार्तिक आर्यन चचेरे भतीजे है। माता पिता  डा. माला, मुनीश एवं डा. अनुराधा मैडम के विशेष सहयोग से ही राविन हुड आर्मी ग्वालियर संस्था का ये प्रोग्राम सफल हो पाया।
 इस अवसर पर डा. अनुराधा तिवारी ने स्वयं इनॉक्स सिनेमा आकर बच्चों से बात की एवं बच्चों एवं संस्था द्वारा किये जा रहे जनहित के कार्यों की तारीफ की। किरन गुप्ता एवं पुष्पा शर्मा द्वारा मूवी के पश्चात सभी बच्चों के लिये नाश्ते-पानी का प्रबंध किया गया। संस्था के सभी सदस्यों ने छोटे- बड़े कामों को संभाला और गंगा दशहरा के अवसर पर हुये इस अभूतपूर्व आयोजन को सभी के लिये यादगार बनाया। राविन हुड आर्मी ग्वालियर भविष्य में भी अपने बच्चों एवं संस्था के सदस्यों के लिये इस तरह के आयोजन के लिये प्रयासरत रहेगी एवं जनहित के कार्य करती रहेगी।