ब्राह्मण महिला पदाधिकारियों ने ली शपथ

Jun 17 2024

सकल ब्राह्मण महासमिति ग्वालियर द्वारा सनातन धर्म मंदिर परिसर में गंगा माता पूजन पंडित गिरिराज गुरु के मुख्य आचार्यत्व में किया गया।
ब्राह्मण विवाह सम्मेलन महिला समिति के शपथग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर, विशिष्ट अतिथि अखिलेन्दु अरजरिया आईएएस, श्रीमती आभा जयप्रकाश मिश्रा, श्याम बाबू शर्मा,  हेमंत एडिशन शर्मा, गिरिराज गुरु, प्रकाश नारायण शर्मा, रवीन्द्र नाथ नायक, राम पाठक, शशिकांत दीक्षित, डॉ मुन्नालाल शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, वीना शर्मा, हनी शर्मा, सुधा दीक्षित, कांता शर्मा, निशा शुक्ला, अनिता रिछारिया मंचासीन थे।
मुख्य अतिथि विवेक शेजवलकर ने कहा कि विश्व में 2.7 प्रतिशत जल पीने के योग्य रह गया है। जल बचाने के लिए सामाजिक जागरूकता अभियान चलाने से ही जल का बचाव संभव है। सभी की भागीदारी आवश्यक है।
विशिष्ट अतिथि अखिलेन्दु अरजरिया एवं शासकीय अधिवक्ता श्रीमती आभा जयप्रकाश मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण समाज सभी को दिशा देने वाला समाज रहा है। 14 जुलाई को निशुल्क ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन महिला समिति द्वारा फिजूल खर्ची रोकने एवं दहेज कुप्रथा रोकने में मददगार बनेगा। गत वर्ष चार कन्याओं को वैवाहिक जीवन में आनंद दिया जो इस बार पिछले साल से अधिक होंगे।
संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केपटाउन जल विहीन हो गया। आज जल बचाने के 10 बिंदुओं को सकल ब्राह्मण महासमिति ग्वालियर जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। मुख्य अतिथि ने सभी को गंगा माता चित्र हाथ में देकर शपथग्रहण कराई।
इस अवसर पर महिला अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी शर्मा, मुख्य संयोजिका श्रीमती हनी शर्मा, संयोजिका श्रीमती प्रिया शर्मा, श्रीमती श्वेता शर्मा, भोजन समिति संयोजिका श्रीमती रमन चतुर्वेदी, मुख्य संरक्षिका श्रीमती अनीता  रिछारिया, श्रीमती सीमा समाधियां, श्रीमती वंदना भूपेन्द्र प्रेमी, श्रीमती सरोज मिश्रा, महिला संयुक्त अध्यक्ष श्रीमती कांता शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती विमला मौसी, श्रीमती सरला शर्मा, नेहा कौल, श्रीमती सुलेखा शर्मा, श्रीमती अंजू दीक्षित, श्रीमती रेनू शर्मा, श्रीमती आशा त्रिपाठी, श्रीमती अनीता भुजंग, श्रीमती शशी व्यास, श्रीमती निशा उपाध्याय, उपाध्यक्ष श्रीमती निधी मिश्रा, पूनम तिवारी, अर्चना शर्मा, अनीता शर्मा, राधा शर्मा, शशि गोस्वामी, रचना गौड़, कीर्ति गौड, रूबी शर्मा, मंजू मिश्रा, महामंत्री श्रीमती निशा शुक्ला, संयुक्त महामंत्री डॉ श्रीमती अनुराधा तिवारी, मंत्री श्रीमती सविता शर्मा, रचना मिश्रा, स्मिता पाण्डे, सीमा दुवे, सोनल शुक्ला, संगीता पाण्डे, अम्रता शर्मा, मनीषा शर्मा, हेमा राव, संध्या तिवारी, माया शर्मा, नीतू शर्मा, रानू शर्मा, रेखा चतुर्वेदी, सपना शर्मा, गायत्री शर्मा, नीता शुक्ला, किरन मिश्रा, उप मंत्री प्रतिभा दुवे, सुनीता शर्मा को मनोनीत किया गया।