ईद की नमाज में मांगा अमन-चैन, एक-दूसरे को गले मिलकर कहा ईद मुबारक
Jun 17 2024
ग्वालियर। पूरे देश में सोमवार 17 जून को ईद-उल-अजहा (बकरीद) मनाई गई। सोमवार सुबह मस्जिद, ईदगाह व इबादतगाहों में पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने सुबह की नमाज अता की और बाहर निकलकर एक-दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। ग्वालियर सहित पूरे देश में ईद-उल-अजहा बड़े ही धूमधाम से मनाई गई।
बकरीद पर बच्चे, जवान व बुजुर्ग एक दूसरे से मिलकर ईद की मुबारकबाद देते नजर आए। सोमवार सुबह 7 से 9 बजे के बीच शहर की मस्जिद, ईदगाहों में नमाज का समय निर्धारित था।
ईद-उल-अजहा (बकरीद) मुस्लिम समाज द्वारा सोमवार को उत्साह के साथ मनाया गया। इस्लाम को मनाने वालों के लिए यह दूसरा सबसे बड़ा त्योहार है। मुस्लिम समाज के लोग इसे त्याग और कुर्बानी के तौर पर मनाते हैं। इसके अलावा कुर्बानी देने के कई नियम हैं। मस्जिदों में ईद की नमाज का समय भी निर्धारित किया गया था। फूलबाग स्थित मोती मस्जिद पर सुबह-सुबह मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाद अता की है। नमाज के समय भीड़ इतनी थी कि बाहर सडक़ों पर बैठकर भी लोगों ने ईद की नमाज पढ़ी है।
इस बार नहीं था राजनीतिक दायरा
हाल में अक्टूबर 2023 से लेकर मई 2024 तक विधानसभा व लोकसभा चुनाव के चलते ईद, दीपावली, होली जैसे त्योहार पर राजनीतिक दायरा था। आचार संहिता में कई तरह की बंिदश थी, लेकिन सोमवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर कोई राजनीतिक दायरा नहीं है। सोमवार को मस्जिद व ईदगाह पहुंचकर कांग्रेस-भाजपा नेताओं ने ईद की मुबारकबाद दी।
सोमवार को शहर की विभिन्न मस्जिद, ईदगाहों में सुबह 7 बजे से 9 बजे के बीच ईदगाह जीवाजीगंज, ईदगाह कंपू, ईदगाह मुरार, ईदगाह मोतीझील आनंद नगर, ईदगाह अवाड़पुरा, मस्जिद फूलबाग, मोती मस्जिद नूर घोसीपुरा, मस्जिद बाबू दंडी की गोठ माधवगंज, मस्जिद हजरतजी दानाओली, मस्जिद दरगाह हजरत ख्वाजा खानून, मस्जिद दरगाह हजरत मोहम्मद गोस साहब हजीरा, ईदगाह मस्जिद खंजाची बाबा की दरगाह, मस्जिद बंगले वाली अवाड़पुरा, मस्जिद फैजान रजा अवाड़पुरा, मस्जिद नालबंदों का मोहल्ला तारागंज, मस्जिद मौला अली किशनबाग, मस्जिद मीट मार्केट माधौगंज, मस्जिद एजी ऑफिस, मस्जिद नई बस्ती शंकरपुर, मस्जिद एकतापुरी कालोनी, मस्जिद पहाडिय़ा वाली काशीपुरा मुरार, मस्जिद गरीब नवाज तिघरा, मस्जिद खासगी बाजार, मस्जिद पुरानी छावनी, मस्जिद कोटे की सराय, मस्जिद उस्मानी तेली की बजरिया, गेडेवाली सडक़ मस्जिद, आयशा कब्रिस्तान वाली रामाजी का पुरा, मस्जिद हमजा महलगांव, मस्जिद एक मीनार आपागंज, मस्जिद नौविहार आपागंज, मस्जिद काला सैयद तारागंज, मस्जिद उस्मानी बावन पायगा नईसडक़, मस्जिद हक चावड़ी बाजार मीट मार्केट, शाही जामा मस्जिद किला गेट ग्वालियर, मस्जिद कुरैशी मोहल्ला सेवा नगर, मस्जिद हजरत जी नूरगंज, मस्जिद अखाड़े वाली तारागंज, मस्जिद मिर्जापुर घासमंडी, मस्जिद बिस्मिल्लाह घासमंडी आदि में नमाज पढ़ी गई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









