दो बाइक सवार बदमाशों ने एसी ऑफिस के पास से महिला से चेन लूटी
Jun 16 2024
ग्वालियर। शहर में सक्रिय बाइक सवार बदमाश एसपी ऑफिस के पास से महिला के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेल लूट ले गए। फरियादिया अपनी बेटियों को लेकर डांस क्लास से आ रही थी, उसी समय यह वारदात हो गई। चेन स्नेचिंग की सूचना पाकर पहुंची पुलिस द्वारा लुटेरों का पता लगाने के लिए घटनास्थल के इर्द-गिर्द लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
थाटीपुर स्थित गायत्री विहार निवासी उपजीत मिश्रा एक निजी कॉलेज में गेस्ट फैकल्टी हैं। रविवार सुबह अपनी दोनों बेटियों को गोविंदपुरी स्थित डांस क्लासेस से लेने के लिए स्कूटी से गई थीं। जहां से वापस लौटते वक्त जब वह पटेल नगर स्थित गोकुल अपार्टमेंट के पास से गुजर रही थीं, तभी बाइक पर सवार होकर दो बदमाश उनके करीब आए, जिनमें से पीछे बैठे युवक ने महिला के गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली। एकाएक हुई इस घटना से महिला की स्कूटी डिस्बैलेंस हुई, और जब तक वह संभली, तब तक दोनों बदमाश चेन लूटकर तेज गति में बाइक भगाते हुए गायब हो गई।
इसके बाद महिला ने मदद के लिए शोर मचाया, तो वहां से निकल रहे राहगीर व आसपास के लोग जुट गए। जिन्होंने पुलिस को लूट की जानकारी दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के उपरांत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। जिनका पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं।
पीडि़त महिला का कहना है कि सब कुछ इतनी तेजी से घटित हुआ, कि वह किसी ओर ध्यान ही नहीं दे सकी। वह सिर्फ पीछे बैठे बदमाश की क्रीम कलर की टीशर्ट ही देख सकी। दोनों लुटेरे पल्सर बाइक पर सवार होकर आना बताया गया है।
वीआईपी मूवमेंट में डबल मर्डर के बाद लूट
यहां बता दें कि शहर में वीआईपी मूवमेंट बना हुआ है, जिससे पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। उसके बावजूद बदमाशों द्वारा लगातार वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। बीते रोज जब सीएम ग्वालियर प्रवास पर आने वाले थे, उससे पूर्व शीतला रोड पर डबल मर्डर हो गया, वहीं रविवार को केंद्रीय मंत्री व पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान जिस समय शहर में थे, उसी दौरान चेन स्नेचिंग करने बदमाशों ने पुलिस को चैलेंज दे दिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









