वरिष्ठजनों को कराई धार्मिक स्थल भदवना की यात्रा

Jun 16 2024

ग्वालियर। वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान के द्वारा गंगा दशहरा के अवसर पर वरिष्ठजनों की यात्रा का आयोजन किया गया। बस द्वारा कम्पू सेंटर से भदवना के लिए हरी झंडी दिखाकर वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान के सक्रिय कार्यकर्ता की भदवना यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर डीएसपी राजेन्द्र बड़ेरिया,  इंजी एसके गुप्ता, सियाराम निगोती, जीतेंद्र सुहाने, रूपेश खंताल तीर ने यात्रा को रवाना किया।