भाविप की सभी शाखाओं का योग दिवस पर योग शिविर माधव मंगल वाटिका में

Jun 16 2024

ग्वालियर। योग दिवस के पूर्व भारत विकास परिषद मध्य भारत उत्तर प्रांत समन्वय की बैठक क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव अनूप अग्रवाल के नेतृत्व में इंडियन काफी हाऊस पर कई शाखाओं के साथ आयोजित की गई।
अशोक गर्ग प्रांतीय संयोजक प्रचार प्रसार ने बताया कि 21 जून को प्रात: 6.30 बजे से 7.30 बजे तक माधव मंगल वाटिका जयेन्द्रगंज स्वदेश कार्यालय पर सभी शाखाओं (समन्वय) के साथ योग शिविर (प्रशिक्षण सहयोग शाखा की श्रीमती रानी बंसल द्वारा) आयोजित किया जा रहा है।
 बैठक में सहयोग, समर्पण, संस्क्रति, संपर्क एवम शाखा के अध्यक्ष सचिव कोषाध्यक्ष सहित काफी संख्या मे सदस्य उपस्थित थे। 
बैठक में शाखाओ को बताया गया की शिविर में सभी शाखाएँ अपने-अपने बैनर मंच के आसपास लगायें ताकि कार्यक्रम में भव्यता आ सके साथ ही शिविर में सभी शाखाओं के सदस्य परिवार सहित अपने इष्ट मित्रों के साथ मौजूद रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करें। सभी अपने साथ एक चादर, एक तोलिया एवं एक पानी की बोतल अवश्य लेकर आयें।
बैठक मे मुख्य रूप से सुधा गुप्ता,अशोक गर्ग, राजकुमार गर्ग, नंदकिशोर अग्रवाल, रवि गर्ग, कृष्णकांत अग्रवाल, कन्हैया लाल अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, किशन गर्ग, रानी अग्रवाल, दिनेश कुमार अग्रवाल, रामनाथ अग्रवाल, अरुण बंसल, एनसी श्रीवास्तव, गुलाव प्रजापति, महेश धीमान, पंकज शर्मा, प्रीति शर्मा, जयजीव मिश्रा, पूजा जैन, शेलेजा सिंह आदि उपस्थित रहे।