मलखम्ब स्पर्धा में बालक बालिकाओं ने किया अपनी कला का प्रदर्शन

Jun 16 2024

ग्वालियर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खेलो भारत ग्वालियर महानगर और खेल एवं युवा कल्याण विभाग ग्वालियर ने राष्ट्रीय मलखम्ब दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मलखम्ब स्पर्धा का आयोजन किया गया। जिसमें 50 से अधिक विद्यार्थी प्रतिभागियों ने भाग लिया।
मलखम्ब स्पर्धा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्यभारत प्रांत के ज्योदित्य भदौरिया एवं हिमांशु श्रोती मुख्यरूप से उपस्थित रहे एवं उन्होंने सभी प्रतिभाशाली प्रतिभागियों को पुरुस्कार एवं प्रमाण पत्र भेंट कर शुभकामनाएं प्रेषित कीं साथ ही उनका उतसाह वर्धन किया। 
इसी के साथ अभाविप द्वारा चलाए जा रहे मासिक मलखम्ब प्रशिक्षण शिविर का भी समापन हुआ। अंत में महानगर मंत्री एवं प्रांत खेलो भारत संयोजक द्वारा मलखम्ब प्रशिक्षक सौरभ मिश्रा और गुरुप्रसाद चौहान को सम्मानित किया।