जल गंगा संवर्धन अभियान में सागरताल पर मुख्यमंत्री ने श्रमदान कर जल संरक्षण की शपथ दिलाई
Jun 16 2024
ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गत शाम को ग्वालियर आए। ग्वालियर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शहर के ऐतिहासिक सागरताल के सौंदर्यीकरण व जीर्णोद्धार कार्य में जनप्रतिनिधियों के साथ श्रमदान किया। इसके बाद उन्होंने जल संरचना सहेजने के लिए प्रेरित किया और जल संरक्षण की शपथ दिलाई।
शहर में 45 करोड़ 68 लाख रुपए की लागत से मूर्तरूप लेने जा रहे अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर सहित लगभग 179 करोड़ रुपए लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया।
जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में जल संरक्षण की सुदीर्घ परंपरा रही है। भागीरथ ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति की बदौलत धरती पर गंगा का अवतरण कराया था। उन्होंने कहा जिस प्रकार शरीर में धमनियों के माध्यम से रक्त प्रवाह से हमें जीवन मिलता है, उसी तरह नदियाँ जल प्रवाह कर पृथ्वी को जीवंतता प्रदान करती हैं। इस भाव को प्रदेश सरकार ने भलीभाँति समझा है और नदियों के संरक्षण के लिये कारगर पहल की है।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यहां बैठी हुई जनता नहीं यह मेरा पूरा परिवार है। ग्वालियर की जनता को दिल की गहराईयों से धन्यवाद अर्पित करना चाहता हूं, जो रिकॉर्ड ग्वालियर की जनता ने कायम रखा है। भारतीय जनता पार्टी को ग्वालियर, चंबल की चारों सीटों को बहुमत से जीताकर नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत किया है। मैं नतमस्तक होकर आपको प्रणाम करता हूं। मैं धन्यवाद देता हूं।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि सीएम मोहन यादव ग्वालियर में जब भी आते हैं, अनेक सौगातें लेकर आते हैं। आज भी उन्होंने ग्वालियर में 388 करोड़ के भूमिपूजन और लोकार्पण किए हैं। उन्होंने कहा कि रियासतकाल में माधौ महाराज के समय जो तालाब और बावड़ी बनीं, यदि उनका संवर्धन हो जाए, तो काफी हद तक वाटर हारर्वेस्टिंग हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी किला 1 किलोमीटर तक रोशन होता है। आज ढाई किलोमीटर तक रोशन होगा और आगामी एक साल में पूरा साढ़े सात किलोमीटर का किला फसाड लाइट से जगमगाएगा।
जेसी मिल का निराकारण कराएं: प्रद्युन
ऊर्जा मंत्री प्रद्युन सिंह तोमर ने कहा कि जेसी मिल कभी ग्वालियर की शान हुआ करती थी। मुयमंत्री से अपेक्षा करते हैं कि वे जेसी मिल श्रमिकों का भुगतान एवं आवास की समस्या का निराकरण कराएंगे। इस मौके पर उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने अपने भाषण के दौरान अपने क्षेत्र में विकास कार्यों की उपेक्षा का आरोप लगाया। कार्यक्रम को सांसद भारत सिंह कुशवाह ने भी संबोधित किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्वालियर प्रवास के दौरान सागरताल पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से जिले को लगभग 179 करोड़ रूपए लागत की सौगातें दीं। इनमें गोले का मंदिर के समीप 45 करोड़ 68 लाख लागत का अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर व बिलौआ में लगभग 52 लाख की लागत से बनने जा रहा 132 केव्ही का विद्युत उप केन्द्र का भूमिपूजन शामिल है। इसके अलावा 9 करोड़ से अधिक लागत से बनने जा रहे ग्वालियर में विधि कॉलेज भवन, 9 करोड़ से अधिक लागत की खुरैरी, बिजौली, गुंधारा, गुहीसर मार्ग पर स्थित बेसली नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण व पौने आठ करोड़ रूपए लागत के नगर निगम के फायर स्टेशन का भूमिपूजन भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। साथ ही 9 करोड़ रूपए लागत से जीवाजी विश्वविद्यालय में बनाए गए एक हजार सीटर स्व. अध्ययन केन्द्र, 7 करोड़ रूपए लागत से जेएएच में बनकर तैयार हुए टरसरी कैंसर केयर यूनिट भवन व रेडीमेंट गारमेंट पार्क परिसर में 12 करोड़ रूपए लागत का डेनीसन फैशन इंडिया प्रा. लि. की इकाई का लोकार्पण शामिल है। इसके अलावा आधा दर्जन अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
इस मौके पर बीज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, महेंद्र सिंह यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के साथ ही संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, आईजी अरविंद सक्सेना, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, एसपी धर्मवीर सिंह, निगमायुक्त हर्ष सिंह, जिला पंचायत सीईओ विवेक कुमार व अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









