कैंसर हॉस्पिटल एवं शोध संस्थान में स्टोमा केयर क्लीनिक का उद्घाटन

Jun 15 2024

ग्वालियर। कैंसर हॉस्पिटल एवं शोध संस्थान में स्टोमा केयर क्लीनिक का उद्घाटन डॉ. बीआर श्रीवास्तव डायरेक्टर कैंसर हॉस्पिटल ने किया गया।
उद्घाटन कार्यक्रम में डॉ. बीआर श्रीवास्तव, डॉ. गुंजन श्रीवास्तव, डॉ. वी. जलज, डॉ. जाहिद ज़ाहिरी, डॉ. निधिशा अग्रवाल, डॉ. मोनिका दीवान, डॉ. रजनी अग्रवाल, डॉ. देवराज सिंह, डॉ. सिन्धुरा, डॉ. राधिका शर्मा, डॉ. नीतेश, डॉ. अंकुश गुप्ता (स्टोमा केयर ट्रेनर), डॉ. राशू कुरेदे (स्टोमा केयर ट्रेनर) और हॉस्पीटल का नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहा।
कोलोप्लास्ट कम्पनी के प्रशिक्षकों डॉ. अंकुश गुप्ता (स्टोमा केयर ट्रेनर), डॉ. राशू कुरेदे (स्टोमा केयर ट्रेनर) द्वारा 2 दिनों के कोर्स का प्रशिक्षण कैंसर हॉस्पिटल के नर्सिंग स्टाफ को दिया गया। 
जो रोगी कैंसर के इलाज के दौरान भोजन की नली, पेट, आंतें या मलद्वार की सर्जरी की वजह से एक खिडक़ी त्वचा (खाल) पर बना दी जाती है उसे स्टोमा कहते हैं। उसकी देखभाल करने की पूरी प्रक्रिया जो कि वैज्ञानिक ढंग से की जाती वह स्टोमा-केयर कहलाती है।
इसका प्रक्षिशण स्टाफ, मरीज, एवं मरीज की घर पर देखभाल करने वाले लोग भी प्राप्त करें। इसके लिए कैंसर हॉस्पिटल में प्रशिक्षण की शुरुआत करने की बात डॉ. बीआर श्रीवास्तव ने कही। साथ ही उन्होंने कोलोप्लास्ट कम्पनी के प्रशिक्षकों डॉ. अंकुश गुप्ता (स्टोमा केयर ट्रेनर), डॉ. राशू कुरेदे (स्टोमा केयर ट्रेनर) का आभार व्यक्त किया।