गुना से जीत के बाद पहली ग्वालियर पहुंचे सिंधिया, सडक़ों पर उड़ाए फूल पहनाई माला
Jun 15 2024
ग्वालियर। गुना लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद और मोदी कैबिनेट में मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद पहली बार शनिवार को ग्वालियर आए हैं। ज्योतिरादितय सिंधिया के प्रथम नगर आगमन पर शहर के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया है। एयरपोर्ट से लेकर महाराज बाड़ा गोरखी तक उनका जोरदार स्वागत हुआ है। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं व शहरवासियों से मिलकर उनका अभिवादन स्वीकार किया है और जीत के लिए उनको धन्यवाद दिया है।
शनिवार दोपहर दो बजे गुना से नवनिर्वाचित सांसद व मोदी मंत्रिमंडल के मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दिल्ली से फ्लाइट के जरिए ग्वालियर पहुंचे हैं। यहां ग्वालियर एयरपोर्ट पर उनका ग्वालियर के नवनिर्वाचित सांसद भारत सिंह कुशवाह ने रिसीव किया। साथ में प्रदेश सरकार के कई मंत्री उपस्थित थे। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादितय सिंधिया ने कहा है कि आज ग्वालियर के लिए महत्वपूर्ण दिवस है। सबसे पहले उन्होंने ग्वालियर-चंबल में चारों लोकसभा पर भाजपा की जीत पर सभी को बधाई दी। साथ ही कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। एक मात्र ऐसा स्टेट है जहां 100 प्रतिशत सांसद भाजपा के चुने गए हैं। एक बार फिर मोदी सरकार का नारा भारत के ह्रदय स्थल से गूंजा है। आज ग्वालियर के हवाई अड्डे से नई सेवा की शुरुआत की गई। प्रधानमंत्री की सोच पर्यटन व धार्मिक स्थलों को जोडऩे का सपना पूरा हुआ।
जब केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया फूलबाग इलाके में पहुंचे तो यहां महिलाएं सडक़ किनारे नए कलश लेकर खड़ी थीं। वह कलश और श्रीफल सिंधिया का उपहार में देना चाहती थी। करीब आधा सैकड़ा महिलाएं हाथों में कलश लेकर नजर आई तो सिंधिया उनके पास पहुंचे। उनसे आशीर्वाद लिया और सम्मान दिया। उनके दिए कलश को अपने हाथों से छू कर उपहार स्वीकार कर उनको ही रखने के लिए कहा।
एयरपोर्ट से लेकर गोरखी महाराज बाड़ा तक करीब आधा सैकड़ा मंच बनाए गए थे, जहां केन्द्रीय मंत्री बनकर आने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का भव्य स्वागत किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









