अस्पताल की सफाई कर्मियों ने वेतन ना मिलने पर किया काम बंद

Jun 15 2024

ग्वालियर। हजार बिस्तर वाले नये अस्पताल में कार्यरत सफाई कर्मियों ने वेतन समय पर नहीं मिलने से नाराज होकर शनिवार को काम बंद कर दिया और सामूहिक रूप से अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। 
प्राप्त जानकारी के मुताबिक हजार बिस्तर वाले नये अस्पताल में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत लगभग एक सैकड़ा से अधिक महिलाएं और पुरूष कार्यरत है। जिन्हें पिछले कई माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया। जिसके कारण उनका घर चलाना मुश्किल हो गया। सफाई कर्मचािरयों ने अस्पताल प्रबंधन से कई बार वेतन समय पर दिये जाने की मांग की गयी।
 लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिये जाने से शनिवार को सफाई कर्मियों का आक्रोश सातवें आसमान पर पहुंच गया और शनिवार को उन्होंने सामूहिक रूप से सफाई काम बंद कर दिया। महिला सफाई कर्मियों का कहना था कि जब तक वेतन का भुगतान नहीं किया जायेगा वह सफाई का काम नहीं करेंगीं।