गुप्ता नॉवल्टी स्टोर में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ

Jun 15 2024

ग्वालियर। नया सराफा जमुना लॉज के सामने दानाओली में गुप्ता नॉवल्टी स्टोर में शनिवार की सुबह अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से भडक़ी कि उसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी और दमकल गाडिय़ों ने तत्काल मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
दमकल विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक दानाओली में जमुना लॉज के सामने अंचल गुप्ता की नावल्टी सेंटर के नाम से नीचे दुकान और उसकी ऊपरी मंजिल पर उनका निवास है।
शनिवार की सुबह अचानक दुकान में आग भडक़ गयी और देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया और आग ऊपरी मंजिल तक पहुंच गयी। इस आग की चपेट में आने से दुकान में रखा पूरा सामान और ऊपरी मंजिल में बेडरूम में डले डबल बेड और फ्रीज आदि अन्य घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने का कारण या रहा इसका खुलासा नहीं हो सका है।
आसपास के लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल गाडियों ने तत्काल मौके पर पहुंच कर कई गाडियां पानी फायर कर आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक आग बुझाई गयी त तक भवन के अंदर रखा सारा सामान खाक हो गया। बताया गया है कि इस आग से गुप्ता परिवार को लगभग 20 लाख रूपये का नुकसान हुआ है।