पीएम श्री पर्यटन से जुड़ा ग्वालियर
Jun 15 2024
ग्वालियर। पीएम श्री पर्यटन सेवा से यानिवार को ग्वालियर भी जुड़ गया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन से ऑनलाइन इस सेवा का शुभारंभ किया। साथ ही केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया वर्चुअली समारोह से जुड़े। वहीं इसके शुभारंभ पर भोपाल से ग्वालियर पहुंचे यात्रियों का यहां विमान तल पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया।
गौरतलब है कि ग्वालियर सहित प्रदेश के 8 शहरों तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की पहुंच को सुगम बनाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा शुरू की गई है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा गत 13 जून को भोपाल में इस सेवा का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में ग्वालियर के लिए आज पोएमश्री पर्यटन वायु सेवा के शुभारंभ पर पहला एयरक्राफ्ट सुबह भोपाल से रवाना होकर ग्वालियर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पर पहुंचा। वहीं ग्वालियर से यह एयरक्राफ्ट यात्रियों को लेकर वापस भोपाल के लिए रवाना हो गया।
बता दें कि पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा का संचालन मध्यप्रदेश टूरिज्म द्वारा मेसर्स जेट सर्व एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ पीपीपी मोड पर किया जा रहा है। इसके माध्यम से प्रदेश के आठ शहरों ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, सिंगरौली और खजुराहो को हवाई सेवा के माध्यम से जोड़ा गया है। पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा का संचालन 13 जून से शुरू हो गया है। 15 जून शनिवार को ग्वालियर से इसकी शुरुआत होने के बाद 16 जून को उज्जैन से हवाई यात्रा की शुरूआत होगी। हवाई सेवा के लिए 6 पैसेंजर सीट वाले दो एयरक्राफ्ट का संचालन किया जा रहा है।
ग्वालियर में इन दिवसों में यह सेवा उपलब्ध होगी
पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा के अंतर्गत ग्वालियर शहर को सप्ताह में दो दिवस मंगलवार को इंदौर, भोपाल एवं उज्जैन व शनिवार को भोपाल से जोड़ा जा गया है। उज्जैन शहर को सप्ताह में तीन दिवस मंगलवार को इंदौर, भोपाल एवं ग्वालियर व बुधवार को इंदौर, भोपाल तथा जबलपुर व रविवार को इंदौर और भोपाल से जोड़ा जा रहा है। रीवा शहर को सप्ताह में सोमवार व गुरूवार दो दिवस इंदौर, जबलपुर व भोपाल से जोड़ा गया है। खजुराहो शहर को सप्ताह में एक दिवस शुक्रवार को भोपाल और जबलपुर के लिए यह विमान सेवा उपलब्ध रहेगी।
ग्वालियर विमानतल पर पीएम श्री पर्यटन विमान सेवा के शुभारंभ अवसर पर पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह, ध्यानेन्द्र सिंह सिंह, संत कृपाल सिंह, सभापति मनोज तोमर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सतेन्द्र सिंह, शहरकाजी अब्दुल अजीज कादरी, अभय चौधरी, कौशल शर्मा, रमेश अग्रवाल, रामबरन सिंह गुर्जर, राजेंद्र सिंह पाल, विनय जैन, दीपक शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण मंचासीन थे।
में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, एसपी धर्मवीर सिंह, निगमायुक्त हर्ष सिंह, एडीएम श्रीमती अंजू अरुण कुमार, फ्लाय ओला विमानन कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट आर हुसैन व पर्यटन विकास निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक संजय मल्होत्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









