ट्रेन के चपेट में आने से टीटी के दोनों पैर कटे
Jun 15 2024
ग्वालियर। रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह उस समय ऑफर तफरी मच गई। जब प्लेटफार्म से गुजर रही नॉन स्टॉप कन्या कुमारी सुपरफास्ट एक्सप्रेस की बोगी से एक टीटी उछलकर नीचे गिर गया। यात्रियो ने इसकी सूचना जीआरपी और रेलवे अफसरों को दी। उन्होंने घायल को निकाला तब तक उसके दोनों पांव कट चुके थे। घायल की शिनाख्त टीटी रमेश कुमार के नाम से हुई है।
घटना शनिवार सुबह दस बजे की है। कन्या कुमारी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का ग्वालियर में स्टॉपेज नहीं है। ट्रेन ग्वालियर स्टेशन से तेजी के साथ निकल रही थी। सिग्नल भी ग्रीन था कि अचानक प्लेटफार्म पर खड़े यात्रियों ने देखा कि तेज गति से जा रही इस यात्री गाड़ी की बोगी से एक व्यक्ति हवा में उछलते हुए नीचे गिरा और उसके पैरों वाला हिस्सा गाड़ी के पहियों के नीचे आ गया। यह खौफनाक मंजर देखकर यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इसकी सूचना पाकर रेलवे, जीआरपी और आरपीएफ के अफसर और कर्मचारी तत्काल दौड़े लेकिन तब तक युवक के दोनो पैर कट चुके थे।
धक्का दिया या पैर फिसला नहीं चला पता
बताया गया कि घायल हुआ व्यक्ति रेलवे का ही टीटी है। जिसका नाम रमेश कुमार बताया जा रहा है। वो घायल रमेश कुमार बेहोशी की हालत में है इसलिए ज्यादा डिटेल नहीं मिल सकी है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। अभी हादसे की वजह साफ नहीं हो सकी है कि टीटी पैर फिसलने से गिरा या किसी ने उसे धक्का दिया जिससे वह गिर गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









