आईजी ने किया प्रशिक्षु आईपीएस अनु बेनीवाल का सम्मान
Jun 15 2024
ग्वालियर। ग्वालियर। जिले के बेहट अनुभाग के बिजौली थाने में प्रशिक्षु आईपीएस अनु बेनीवाल की तीन माह पूर्व पदस्थापना की गई थी। उस समय बिजौली थाना काफी जर्जर हालत में था और थाने में टायलेट तथा अन्य किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं थी और न ही पुलिस स्टाफ के लिये मैस की व्यवस्था थी। प्रशिक्षु आईपीएस द्वारा थाने की वस्तु स्थिति से एसपी धर्मवीर सिंह को अवगत कराया गया। जिस पर एसपी द्वारा उन्हे थाने का स्वरूप बदलने में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया और शासकीय मद व जनसहयोग से थाने की स्थिति सुधारने के लिये कहा गया।
प्रशिक्षु आईपीएस अनु बेनीवाल द्वारा एएसपी षियाज़ के.एम एवं एसडीओपी बेहट संतोष पटेल के मार्गदर्शन में बिजौली थाने की जर्जर हालत को सुधारने का संकल्प लिया। प्रशिक्षु आईपीएस अनु बेनीवाल द्वारा मेट्रो शहरों की तर्ज पर बिजौली थाने की जर्जर पुरानी इमारत को जनसहयोग से नया रूप दिया गया और पुलिस कर्मियों के अलावा फरियादियों के लिये थाना परिसर को सुविधाजनक बनाया गया। थाने को सर्वसुविधायुक्त बनाने के उपरान्त आईएसओ सर्टिफाइड के लिये आवेदन किया गया। जिस पर आईएसओ टीम द्वारा थाने की परीक्षण मानकों के आधार पर किया और परीक्षण मानकों में खरा उतरने के बाद थाना बिजौली को आईएसओ द्वारा 9001-2015 प्रमाण पत्र जारी किया गया।
बिजौली थाने को आईएसओ मिलने पर ग्वालियर जोन के पुलिस महानिरीक्षक अरविन्द कुमार सक्सेना ने बिजौली पहुंचकर थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस अनु बेनीवाल को आईएसओ द्वारा जारी 9001.2015 प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
आईजी अरविन्द कुमार सक्सेना ने प्रशिक्षु आईपीएस द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्य की सराहना की और कहा कि जिले के अन्य थाना प्रभारियों को भी इसे मॉडल के रूप में लेकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि थाने की जर्जर इमारत को बहुत ही खूबसूरत और सुविधा सपन्न बनाया गया है, जो कि बहुत ही सराहनीय प्रयास है। आईजी ने बिजौली थाने को बेहतर बनाने में सहयोग व श्रमदान करने वाले पुलिस कर्मियों तथा सरपंचों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रशिक्षु आईपीएस अनु बेनीवाल ने पदस्थापना के बाद मेट्रो शहरों की तर्ज पर बिजौली थाने की जर्जर पुरानी इमारत को जनसहयोग से नए रंग में तैयार कराना प्रारंभ किया और थाना परिसर में पौधारोपण भी कराया गया। इसके अलावा बिजली की समस्या को दूर करने के लिए उन्होंने थाने में सोलर प्लांट लगवाया, जिससे 24 घंटे बिजली की आपूर्ति बनी रहती है।
थाने में पुलिस कर्मियों के लिए कैफेनुमा मैस भी बनाई गई। साथ ही मालखाने में हथियार रखने के लिए रैक बनवाई गई। थाने में आने वाले पुरुष एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग टॉयलेट भी बनवाए गए। प्रशिक्षु आईपीएस अनु बेनीवाल ने थाना परिसर में महिलाओं के लिए फीडिंग रूम भी तैयार करवाया, जिससे बच्चों के साथ आने वाली महिला फरियादियों को असुविधा न हो।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









