सकल ब्राह्मण महासमिति की बैठक संपन्न, समाज ने असाहय वृद्धजनो की देखभाल की जिम्मेदारी ली
Jun 15 2024
ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति ग्वालियर की परिवार मिलन कार्यक्रम की बैठक प्रधान कार्यालय में डॉ जयवीर भारद्वाज की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें मुख्य अतिथि विप्रा संगठन की संस्थापक श्रीमती राजरानी शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती लक्ष्मी शर्मा, प्रिया शर्मा, सुधा दीक्षित, निशा शुक्ला,पंडित कुंज बिहारी पाराशर एवं सत्यनारायण दीक्षित ने संयुक्त रूप से भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। बैठक में समाज हित में कई बिंदुओं पर गहरी पर परिचर्चा हुई।
मुख्य अतिथि विप्रा संगठन की संस्थापक श्रीमती राजरानी शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि ब्राह्मण समाज ग्वालियर एवं शिवपुरी में लम्बे समय से निरंतर कार्य कर रही है और समाज में जागरूकता एवं एकता के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। ब्राह्मण समाज में सकारात्मक परिवर्तन को गति देने एवं समाज में एकता व अनुशासन के भाव को बढ़ावा देने की उद्देश्य से समाज में पंच परिवर्तन का आव्हान किया ताकि अनुशासन एवं ब्राह्मण एकता से ओतप्रोत युवा वर्ग अनुशासित होकर अपने ब्राह्मण समाज को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य करें।
उसके लिए हमें इन पंच परिवर्तन में पांच आयाम शामिल किए गए हैं, नंबर 1 सामाजिक समरसता 2 कुटुंब प्रबोधन 3 पर्यावरण 4 समाज में फिजूल खर्च पर रोक 5 बेसहारा लोगों की शारीरिक सेवा करना। इस पंच परिवर्तन कार्यक्रम में सुचारू रूप से लागू कर समाज में बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है।
बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने निर्णय का स्वागत किया और समाज के लोगों ने निर्णय लिया कि हम ऐसे विप्र समाज के परिवारों का सर्वे करेंगे और वृद्ध विप्र जनों के घर पहुंच कर उनके सुख दुख की चर्चा करेंगे। और उनकी आवश्यकताओं अनुसार सेवा करने का संकल्प ब्राह्मण समाज ने लिया है।
कार्यक्रम में श्रीमती लक्ष्मी शर्मा, प्रिया शर्मा, सुधा दीक्षित, निशा शुक्ला, रामप्रकाश शर्मा, कैलाश नारायण भार्गव, डॉक्टर सीपी उपाध्याय, सत्यनारायण दीक्षित, ओमप्रकाश समाधिया, सुरेंद्र पाठक आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कुंज बिहारी ने किया। महेश शर्मा ने आभार व्यक्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









