25 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

Jun 15 2024

ग्वालियर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इस रक्तदान शिविर में स्वेच्छा से 25 रक्तदाताओं के द्वारा रक्तदान किया गया। इस अवसर पर सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेट कर समानित किया गया।
इस अवसर पर ब्लड बैंक डायरेक्टर प्रवीण भारद्वाज ने बताया कि सोसाइटी द्वारा साल भर थैलीसीमिया एवं कैंसर पीडि़त मरीजों की सहायता शिविरों में प्राप्त रक्त से की जाती है, समाज के सभी लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए। 
शिविर में मेडिकल ऑफिसर एसडी शर्मा, शराफत हुसैन, जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र कुशवाह मौजूद रहे।