योग शिक्षकों ने जन जागरूकता रैली निकाली,अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 को
Jun 15 2024
ग्वालियर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून के लिए जन जागरूकता के लिए रैली निकाली गई। साथ ही कॉमन योगा प्रोटोकॉल प्रशिक्षण सत्र का आयोजन भी हुआ। आईआईटीटीएम एवं आरोग्य भारती के सहयोग से जिले के शासकीय हाई स्कूल उमावि माध्यमिक तथा प्राथमिक विद्यालयों के योग प्रभारी शिक्षकों के लिए कॉमन योगा प्रोटोकॉल प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसके बाद जन जागरूकता के लिए रैली निकाली गई।
योग प्रशिक्षण के समापन में संयुक्त संचालक लोक शिक्षण दीपक पाण्डेय ने कहा कि योग से हमें शांति व आनंद प्राप्त होता है। योग से हमारा मस्तिष्क एकाग्रचित होकर काम करता है और हमारे मन में अच्छे विचारों का निवास होता है, साथ ही हमारे शरीर को स्वस्थ, लचीला तथा शतिशाली भी बनाए रखता है।
जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार ने शिक्षकों से कहा कि योग करो और योग करवाओ। जिला योग प्रभारी दिनेश चाकणकर ने कहा कि यदि हम योग को अपनाएंगे तो स्वस्थ रहेंगे तो बजट का यही हिस्सा विकास कार्यों में खर्च होगा और हमारा देश समृद्ध बनेगा। प्रशिक्षणार्थियों को प्रोफेसर आलोक शर्मा, डॉक्टर राहुल सप्रा, आरोग्य भारती के जेपी शर्मा, देवी दयाल भारती, जिला आयुष अधिकारी मंगल सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर आरके सिंह, महेंद्र पाल बरैया, चंद्रशेखर बरुआ, अरुण शर्मा उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









