थाना प्रभारी बेसिक पुलिसिंग के साथ अपराधों की रोकथाम हेतु करें प्रभावी कार्यवाही:एसपी धर्मवीर
Jun 15 2024
ग्वालियर। पुलिस कन्ट्रोल रूम के सभागार में एसपी धर्मवीर सिंह द्वारा ग्वालियर जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों तथा शहर के थाना प्रभारियों की व्हीआईपी विजिट तथा अपराधों की रोकथाम एवं लंबित अपराधों के शीघ्र निकाल हेतु बैठक ली गई।
बैठक में एसपी धर्मवीर सिंह ने समस्त थाना प्रभारियों को ग्वालियर में व्हीआईपी विजिट को दृष्टिगत रखते हुए अपने-अपने क्षेत्र में विशेष निगरानी रखने के साथ ही कानून व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये। बैठक में एसपी सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को सख्त लहजे में अपराधों की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया। इसके साथ ही थानों में डे एवं नाईट ऑफिसर की ड्यूटी लगाने हेतु कहा गया। उन्होने माईक्रो बीट सिस्टम को भी प्रभावी कर पुलिस कर्मचारियों की क्षेत्र में जवाबदेही निर्धारित करने के निर्देश दिये।
समीक्षा के दौरान एसपी ग्वालियर ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को लूट, गृहभेदन, चोरी, वाहन चोरी के अपराधों में फरार आरोपियों की शीघ्र पतारसी कर माल मशरूका सहित गिरफ्तारी के निर्देश दिये। बैठक में उन्होने कहा कि थाना प्रभारियों को छोटी से छोटी घटना को गंभीरता से लेना चाहिए क्योंकि छोटे अपराधों की रोकथाम से ही गंभीर अपराधों को रोका जा सकता है। उन्होने बैठक में उपस्थित पुलिस अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि गंभीर अपराधों में पुलिस के राजपत्रित अधिकारी तुरंत घटना स्थल पर पहुंचकर कार्यवाही कराएंगे। बैठक में एसपी ग्वालियर ने कहा कि सभी थाना प्रभारी मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर पुराने लंबित अपराधों के निकाल पर विशेष ध्यान दें और सीएसपी/एसडीओपी भी अपने अधीनस्थ थानों में जाकर लंबित अपराधों के निराकरण के प्रयास करें। बैठक में समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में लूट, गृहभेदन व वाहन चोरी तथा फायरिंग की घटनाओं की रोकथाम हेतु विशेष प्रयास करने के निर्देश दिये।
एसपी धर्मवीर सिंह ने बैठक में सभी थाना प्रभारियों से कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्र के निगरानी बदमाशों की जानकारी को अपडेट करेंगे एवं फरार चल रहे बदमाशों की अभियान चलाकर धरपकड़ करेंगे। उन्होने कहा कि थाना प्रभारी प्रतिदिन अपने-अपने क्षेत्र में स्थान बदलकर प्रभावी वाहन चेकिंग कराएं तथा संदिग्धों के खिलाफ कार्यवाही करें। थाना क्षेत्र के ऐसे बदमाश जो लगातार वारदातों को अंजाम देते है, इनकी गुण्डा फाइल तैयार करें और थानों में लंबित जनसुनवाई तथा अन्य शिकायतों का समयसीमा में निकाल कर प्रतिवेदन वरिष्ठ कार्यालय को प्रेषित करें, कोई भी शिकायती आवेदन पत्र अनावश्यक लंबित नही पाया जाना चाहिए।
इसके अलावा इनामी, फरारी बदमाशों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जाए। थानों में अनावश्यक रूप से लंबित सीएम हेल्प लाईन की शिकायतों का आवेदकों से मिलकर त्वरित निराकरण कराया जावे। स्थाई वारंट तामीली हेतु विशेष प्रयास किये जाए और थानों के टॉप 5 बदमाश जो फरार है सूची तैयार कर उनकी गिरफ्तारी हेतु प्रभावी प्रयास किये जाना चाहिए। एसपी ग्वालियर ने समस्त थाना प्रभारियों से कहा कि थाने में आने वाले फरियादियों की शिकायत को सहानुभूतिपूर्वक सुना जाकर उनकी शिकायतों का निराकरण किया जाए।
बैठक में एएसपी निरंजन शर्मा, अखिलेश रेनवाल सहित समस्त सीएसपी व एसडीओपीगण, रक्षित निरीक्षक ग्वालियर रणजीत सिंह सिकरवार एवं शहर व ग्रामीण क्षेत्र के थाना प्रभारीगण उपस्थित रहें।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









