महापौर शोभा सिकरवार ने वार्ड 28 में सीसी रोड का भूमिपूजन किया

Jun 14 2024

ग्वालियर। शुक्रवार को वार्ड 28 हरनामपुरा बजरिया में 3 लाख 50 हजार रुपए की लागत से सीसी रोड का भूमिपूजन महापौर डॉ शोभा सिकरवार के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर वार्ड 28 से पार्षद श्रीमती गायत्री मण्डेलिया, पंचम भदोरिया, राजवीर सिसोदिया, आबिद नकवी, पप्पू पंडित, ललता प्रसाद मिश्रा, रमेश झा बाबू, सुरेश वाजपेई, असलम खान, रामोतार, सुरेंद्र सखवार, नरेश लोधी, देवानंद ऐश्वार, विजय काके, मंगेश मौर्य, बनवारी लाल एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।