कैन्सर अस्पताल एवं शोध संस्थान में विश्व रक्तदाता दिवस मनाया, 40 रक्तदाताओं ने हिस्सा लिया

Jun 14 2024

ग्वालियर। कैन्सर अस्पताल एवं शोध संस्थान द्वारा 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया गया। जिसमें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार का पूरा सहयोग रहा। शिविर में 40 से अधिक रक्तदाताओं ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। शिविर का उद्घघाटन डॉ. बीआर श्रीवास्तव डायरेक्टर कैन्सर अस्पताल ने किया।
 डॉ. बीआर श्रीवास्तव ने एक बहुत जरूरी बात की ओर सबका ध्यान केंद्रित करते हुए कहा कि रक्त कोशिकाओं की एक निर्धारित उम्र होती है और रक्तदान ना करने से कुछ समय बाद वो कोशिकाएँ मर जाती हैं। किसी के भी रक्त की मात्रा रक्तदान नहीं करने से से बढ़ती नहीं है। इसलिए रक्तदान करके दूसरों का जीवन बचाना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेंद्र शर्मा अध्यक्ष ब्राह्मण समाज थे। जिन्होंने पूर्व में 100 से भी अधिक बार रक्तदान किया है। 
उन्होंने अपने उद्दबोधन में कहा कि रक्तदान बेहद ज़रूरी है। क्यूँकि रक्त एक ऐसी चीज है जो ना कोई पेड़ पैदा कर सकता है और ना ही किसी किराने की दुकान पर मिल सकता है। ये विशेषाधिकार सिफऱ् इंसानों के पास है और हमें इसमें पूरा योगदान कर लोगों का जीवन बचाने का कार्य करना चाहिए। 
शिविर में एकल युवा ग्वालियर, भारत विकास परिषद ग्वालियर तथा पीजी कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग ग्वालियर का पूरा सहयोग रहा। कैन्सर अस्पताल की पूरी टीम ने पूरे समर्पण के साथ समन्वयन किया। जिसमें डॉ गुंजन श्रीवास्तव, डॉ एमके पाठक, डॉ जीएस राजपूत, डॉ एसपी त्रिपाठी, डॉ संतोष कुमार, मुकेश बत्रा, संदीप कुसमाकर, सुप्रिया गर्ग कपूर, तथा समीक्षा अग्रवाल तथा मौजूद थे।