विश्व रक्तदान दिवस पर 28 यूनिट ब्लड दान किया

Jun 14 2024

ग्वालियर। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। रक्तदान शिविर के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, विशिष्ट अतिथि डॉक्टर आलोक पुरोहित आरएमओ थे। रक्तदान शिविर में 28 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। 
इस मौके पर आरएमओ डॉ. आलोक पुरोहित, श्रीमती अर्चना छारी, सुरेंद्र सिंह सोलंकी, महादेव गोयल, संदीप प्रधान, कोमल सिंह सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।