वीरांगना सम्मान की राशि देने एवं 745 साधु संतो का स्मारक की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सीएम के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा

Jun 14 2024

ग्वालियर। प्रदेश के मुख्यमंत्री  डॉ. मोहन यादव से ब्राह्मण रेजिमेंट ने मांग की हैं कि एक दशक से वीराना लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर संस्कृति विभाग द्वारा दिए जाने वाला सम्मान राशि दो लाख रूपए सरकार ने बंद कर दी है जो ब्राह्मण समाज सहन नहीं करेगा।
1857 में भारत की प्रथम आजादी के संग्राम में वीरांगना लक्ष्मीबाई की रक्षा में गंगादास की बड़ी शाला के 745 साधु संतों ने बलिदान दिया था उनकी स्मृति में आज दिनांक तक मध्य प्रदेश सरकार ने कोई स्मारक नहीं बनाया। शुक्रवार सुबह 11:30 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन कर ब्राह्मण रेजीमेंट के अवनीश शर्मा के नेतृत्व शहीदों के सम्मान में, हम है मैदान में के जय घोष के साथ में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम विनोद सिंह को सोपा। 
24 घंटे के अंदर उपरोक्त मांग पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ध्यान देकर अभिलंब मांग को स्वीकार करें अन्यथा ब्राह्मण रेजिमेंट 18 जून को वीरांगना लक्ष्मीबाई जी की समाधि पर श्रद्धांजलि के साथ धरना देगी। 
कलेक्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन करने वालों में ब्राह्मण रेजीमेंट के अवनीश शर्मा,दीपक शुक्ला, दीपक शर्मा, सूरज शर्मा, सौरभ शर्मा, आशीष शर्मा, विक्की उपाध्याय, भोलू दंडोतिया, कृष्णा सेंथीया, कुलदीप कांकोरिया, जयराम शर्मा, संस्कार श्रीधर, अभिषेक शर्मा, शिवम शर्मा, प्रशांत शर्मा, मनीष भारद्वाज, भानु पंडित, अभिषेक पटसारिया, आकाश शर्मा, गोरभ पाठक, नरेंद्र यादव, संगम भार्गव, विपिन शर्मा, विजय शर्मा, लक्ष्मण शर्मा, सुमित पाठक, कौशल प्रताप सेथीया, आकाश डंगरोलिया, भूरे कांकर, अवधेश कटारे, कुलदीप शर्मा, आशुतोष सिंह, प्रवीन शर्मा, नवीन मुदगल, शिवम शर्मा आदि मौजूद रहे।