ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन में रजिस्ट्रेशन जारी, पांचवें रजिस्ट्रेशन पर किया मिष्ठान वितरण
Jun 14 2024
ग्वालियर। 14 जुलाई को द्वितीय निशुल्क ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन का पांचवा रजिस्ट्रेशन सुमन संग नीरज ने अपने परिवार के साथ आकर सकल ब्राह्मण महासमिति के संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज एवं प्रकाश नारायण शर्मा से कराया।
संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज ने कहा कि पिछली साल चार सामूहिक विवाह किए थे। अभी हमने पांचवा रजिस्ट्रेशन पर मिष्ठान वितरण किया है। निशुल्क रजिस्ट्रेशन अभी जारी है।
द्वितीय निशुल्क ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन का गंगा दशहरे 16 जून को सायं काल 5:30 बजे सनातन धर्म मंदिर पर महिला समिति के शपथ ग्रहण समारोह के साथ भगवान सत्यनारायण की कथा पंडित गिरिराज गुरु के मुखारविंद से होगी, इसके लिए सकल ब्राह्मण महासमिति की महिलाओं ने घर-घर जाकर पीले चावल एवं आमंत्रण पत्र देकर संपर्क शुरू कर दिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









