गर्ग और बायोलॉजी कोचिंग संस्थान पर जीएसटी का छापा टैक्स चोरी की मिली थी शिकायत, जांच जारी
Jun 13 2024
ग्वालियर। गुरूवार को शहर के दो कोचिंग संस्थानों में जीएसटी (गुड्स एंड सर्विस टैक्स) टीम ने छापा मारा है। इन दो कोचिंग क्लासेस संस्थान में टैक्स चोरी की शिकायत काफी समय से विभाग को मिल रही थीं। जीएसटी के अफसर कोचिंग गर्ग और बायोलॉजी कोचिंग संस्थान में दस्तावेजों की जांच में जुटे हैं। कितने की टैक्स चोरी पकड़ी गई है यह देर रात तक ही साफ हो पाएगा।
ऐसा पहली बार हुआ है जब जीएसटी विभाग के अफसरों ने शहर में संचालित कोचिंग संस्थानों पर रेड मारकर टैक्स चोरी के संबंध में दस्तावेज खंगाले हैं। बता दें कि जीएसटी की कार्रवाई की खबर लगते ही अन्य कोचिंग संस्थानों के संचालकों में हडक़ंप मच गया और सभी कोचिंगों के संचालक अपनी-अपनी कोचिंग संस्थानों को बंद करके वहां से गायब हो गए हैं। मामला शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मीबाई कॉलोनी का है।
पड़ाव थाना क्षेत्र से लक्ष्मीबाई कॉलोनी में संचालित होने वाली गर्ग कोचिंग और बायोलॉजी कोचिंग क्लासेस पर टैक्स चोरी की शिकायत मिलने पर गुरुवार सुबह जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने पहुंचकर छापामार कार्रवाई की है। जिस वक्त जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने कोचिंग संस्थानों पर छापा मारा उस वक्त कोचिंग संस्थानों पर सिर्फ कर्मचारी मौके पर मिले हैं।
छापामार कार्रवाई की खबर लगते ही गर्ग कोचिंग क्लासेज के संचालक नीरज गर्ग और बायोलॉजी क्लासेस के संचालक नीरज गुप्ता भी वहां जा पहुंचे। संचालकों के पहुंचने पर जीएसटी अधिकारी दोनों ही संचालकों से पूछताछ कर रहे हैं। फिलहाल जीएसटी विभाग के अधिकारी कोचिंग संस्थाओं के ऑफिस में मिले सभी दस्तावेजों को एक-एक कर चेक कर रहे है। कितने की टैक्स चोरी सामने आई है यह देर रात तक ही साफ हो सकेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









