मासिक इंगित काव्य गोष्ठी में हुई बहुरंगी काव्य प्रस्तुति
Jun 13 2024
ग्वालियर। मध्यभारतीय हिन्दी साहित्य सभा दौलतगंज लश्कर के तत्वावधान में मासिक इंगित काव्यगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सुधीर चतुर्वेदी ने की। मुख्य अतिथि भिंड से पधारे वरिष्ठ कवि डॉ सुनील त्रिपाठी निराला, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार अशोक साहू सहित साहित्य सभा के प्रतिनिधि के रूप में डॉ कुमार संजीव मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन रामचरण रुचिर ने किया।
प्रारम्भ में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया गया। सरस्वती वंदना कवियत्री रेखा दीक्षित ने प्रस्तुत की। तत्पश्चात् सभी अतिथियों का परिचय एवं पुष्प भेंट कर स्वागत कार्यक्रम संयोजक रामचरण ने किया।
कार्यक्रम में रचना प्रस्तुति हेतु रचनाकारों को आमंत्रित करते हुए कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति भाव बोध, महाराणा प्रताप एवं छत्रसाल जयंती, बिरसा मुंडा बलिदान दिवस, पर्यावरण सहित सामयिक विषयों पर आधारित कविताओं एवं गीतों का कवियों द्वारा वाचन किया गया।
कार्यक्रम में दिनेश विकल, राम चरण रुचिर, डॉ सुनील त्रिपाठी निराला भिंड, डॉ सुधीर चतुर्वेदी, अमर सिंह यादव,डॉक्टर सुधीर चतुर्वेदी, विजय शंकर श्रीवास्तव, डॉ रमेश चंद्र त्रिपाठी मछंड, रेखा दीक्षित, संगीता करकरे, राजेश अवस्थी लावा, अशोक शिरढोंणकर, व्यंकटेश, बलवंत वाकड़े आदि सहित अनेक कवि एवं कवियत्रियों ने एक से बढक़र एक उत्कृष्ट कविताओं व गीतों का वाचन किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









