जेयू गल्र्स हॉस्टल की छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक
Jun 13 2024
ग्वालियर। एसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थानों में चलाए जा रहे महिला जागरुकता अभियान के तहत झांसी रोड, विश्वविद्यालय और सिरोल थाने का पुलिस बल जीवाजी विश्वविद्यालय के कैंपस में पहुंचा। सीएसपी हिना खान ने यहां गल्र्स हॉस्टल में पहुंचकर छात्राओं से चर्चा की और छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किया। वहीं साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में भी छात्राओं को जानकारी दी।
सीएसपी विश्वविद्यालय हिना खान के नेतृत्व में टीआई विश्वविद्यालय उपेन्द्र छारी, टीआई सिरोल आलोक सिंह भदौरिया एवं टीआई झांसीरोड हरेन्द्र शर्मा ने पुलिस बल के साथ जीवाजी विश्वविद्यालय कैपस और गोविंदपुरी इलाके में पैदल मार्च किया।
इस दौरान सीएसपी हिना खान ने जेयू कैपस में स्थित गल्र्स होस्टल में जाकर छात्राओं से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने छात्राओं से उनकी समस्याओं को सुना और छात्राओं के साथ अपना मोबाइल नबर भी शेयर किया। सीएसपी ने कहा कि कोई भी छात्रा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस या उन्हें सूचित करे। इस अवसर पर छात्राओं के अलावा हॉस्टल वार्डन एवं जीवाजी विश्वविद्यालय के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
पैदल मार्च के दौरान गोविन्दपुरी क्षेत्र में यातायात अवरुद्ध कर रहे ठेले एवं वाहन चालकों को अपने वाहन रोड पर पार्क न करने की हिदायत दी गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









