कांस्टेबल ने रची खुद के अपहरण की साजिश, पत्नी को फोन कर मांगी 40 लाख की फिरौती
Jun 13 2024
मुरैना। मुरैना जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए। यहां एक पुलिस आरक्षक ने खुद के अपहरण होने की नौटंकी की और पत्नी को फोन कर 40 लाख रुपये की फिरौती मांग डाली। महिला ने सबलगढ़ थाने में जब इसकी शिकायत की तो पुलिस विभाग में हडक़ंप मच गया।
मुरैना के सबलगढ़ थाने में लक्ष्मी रावत नाम की एक महिला पहुंची, जिसने खुद को निरार थाने में तैनात आरक्षक शिवशंकर रावत की पत्नी बताया। रोती हुई महिला ने बताया कि उसके पति का अपहरण हो गया है, अपहरण करने वाले लोग पति को छोडऩे के लिए 40 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। पैसे नहीं देने पर पति की लाश टुकड़ों में भेजने की धमकी दे रहे हैं।
शिकायत के बाद जब पुलिस ने जांच पड़ताल की तो प्रथम दृष्टया मामला अपहरण का लग रहा था। जिसके बाद पुलिस ने जवान की खोजबीन शुरू की। इसके बाद लोकेशन ट्रेस करते हुए आरक्षक को राजस्थान के करौली से ढूंढ निकाला। लेकिन पूछताछ के बाद पुलिस के सामने जो कहानी सामने आई उसे जानकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
जांच में पता चला कि आरक्षक शिवशंकर रावत ने ही अपने अपहरण की झूठी साजिश रची और आवाज बदलकर पत्नी से 40 लाख रुपए फिरौती की मांग की। हालांकि जवान ने ऐसा क्यों किया, इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आ पाई है। बताया जा रहा है कि आरक्षक निरार थाने से तीन दिन की छुट्टी लेकर गया था। छुट्टी खत्म होन पर उसे थाने में आमद देनी थी, लेकिन वह करौली चला गया और वहां से अपहरण की कहानी रच डाली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









