रूट तय होने पर ई-रिक्शा चालकों का हंगामा, लगाया जाम
Jun 12 2024
ग्वालियर। बुधवार को ई-रिक्शा चालकों ने फूलबाग चौराहा पर हंगामा कर दिया। वे ई-रिक्शा का रूट तय होने और आदेश जारी किए जाने की खबर की बात पर भडक़ गए। सभी ई-रिक्शा चालकों ने फूलबाग पहुंचकर जाम लगा दिया। उनको किसी ने बताया था कि रूट तय कर बुधवार से लागू कर दिया गया है।
सूचना पर पड़ाव थाना से एसआई संतोष भदौरिया व डीएसपी ट्रैफिक अजीत सिंह चौहान पहुंचे। डीएसपी ट्रैफिक ने ई-रिक्शा चालकों को समझाया कि अभी रूट तय करने का प्रस्ताव है, अभी तय नहीं हुए हैं। इसके बाद मामला शांत हुआ।
ग्वालियर प्रशासन और परिवहन विभाग ने ई-रिक्शा के संचालन को व्यवस्थित करने के लिए प्लान बनाया है। इसके तहत सभी ई-रिक्शा का पंजीयन किया जाएगा। वहीं, बाहरी जिलों के रिक्शा को हटाया जाएगा। शहर को तीन जोन में बांटकर ई-रिक्शा के रूट तय किए जाएंगे। जब नए प्लान की जानकारी ई-रिक्शा चालकों को लगी, तो उन्होंने मोर्चा खोल दिया। सभी ई-रिक्शा चालक फूल बाग चौराहे पर पहुंच गए। यहां प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया।
जब पड़ाव व ट्रैफिक थाना पुलिस को खबर लगी, तो ट्रैफिक डीएसपी मौके पर पहुंचे। पड़ाव थाना पुलिस भी पहुंच गई थी। यहां ट्रैफिक डीएसपी ने ई-रिक्शा चालकों से बात कर गलतफहमी दूर की।
शहर में अभी तक करीब 12 हजार से ज्यादा ई-रिक्शा चल रहे हैं। इनमें से तीन हजार से ज्यादा ई-रिक्शा अवैध या बाहरी जिलों के हैं। वहीं, ई-रिक्शा के रूट तय नहीं होने से जाम के हालात बनते हैं। इसके किए यातायात विभाग ने सभी ई-रिक्शा चालकों को पंजीयन करने की सलाह दी है। साथ ही, अवैध तरीके से संचालित ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
ट्रैफिक डीएसपी अजीत सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा चालकों को गलतफहमी हो गई थी, इसलिए वह हंगामा कर रहे थे। अगर ये लोग प्रस्ताव पर तैयार होंगे, तो अमल कर तय किया जाएगा।
बुधवार से रजिस्टे्रशन हुए शुरू
प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था को सुधारने की कवायत शुरू कर दी है। इसी क्रम में बुधवार से सभी ई-रिक्शा संचालकों के रजिस्टे्रशन का कार्य प्रारंा कर दिया। शहर के पांच केन्द्रों पर यह पंजीयन किए जाएंगे। पंजीयन के बाद इन ई-रिक्शा को तीन जोनों में बांटकर उन्हें अलग-अलग कलर में डिवाइट किया जाएगा ताकि पूरे शहर की अपेक्षा अपने निर्धारित मार्ग पर ही ई-रिशा चल सकें। यही प्रकिया ई-रिक्सा संचालकों व उनके ड्राइवरों को रास नहीं आ रही।
इस बारे में डीएसपी ट्रेफिक अजीत सिंह चौहान का कहना है कि ई-रिक्शों के संचालक समय को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। उन्हें पूरी व्यवस्था से अवगत कराया तथा बताया कि यह अभी प्लान बना है। सबसे पहले रजिस्टे्रशन कराएं। बाकी की प्रकिया बाद में होगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









