700 से अधिक शिक्षकों ने लिया कॉमन योगा प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण

Jun 12 2024

ग्वालियर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को बड़े पैमाने पर सामूहिक योग के कार्यक्रम होंगे, जिनमें तीन लाख से अधिक विद्यार्थी तथा लोग योग का अभ्यास करेंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार एवं जिला योग प्रभारी दिनेश चाकणकर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 2,000 से अधिक शासकीय अशासकीय माध्यमिक हाई स्कूल एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों, महाविद्यालयों, पॉलिटेक्निक, आईटीआई, पटवारी प्रशिक्षण संस्थान समेत शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित 1500 से अधिक शिक्षकों और स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। 
कॉमन योगा प्रोटोकॉल के प्रशिक्षण का पहला चरण बुधवार को भारतीय पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन संस्थान में प्रारंभ हुआ जिसमें 700 से अधिक शिक्षक एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
दूसरे चरण में डबरा विकासखंड में 15 जून को तथा भितरवार विकासखंड में 19 जून को प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षित शिक्षक शासकीय, अशासकीय विद्यालयों तथा अन्य स्थानों पर कॉमन योगा प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण देंगे। 
सामूहिक योग कार्यक्रम में योग संस्थानों, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट पुलिस कर्मियों, विभिन्न प्रशिक्षण संस्थान, स्वयंसेवी संगठन, औद्योगिक संगठन और आम नागरिकों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।
शविर में बच्चे सीख रहे खेल-कूद
पुलिस लाइन में 19 मई से प्रारंभ हुए पुलिस कर्मियों के बच्चों के लिए ग्रीष्म कालीन खेल-कूद शिविर में बच्चों को विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बच्चों को खेलकूद के अलावा उनकी रुचि के अनुरुप अन्य गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बच्चों के इस शिविर में मनोरंजक खेल भी बच्चों को खिलाए जा रहे हैं। प्रतिदिन सुबह आयोजित किए जा रहे इस शिविर का समापन 15 जून को होगा। 
इस शिविर में पुलिस कर्मियों के 275 बच्चे प्रतिदिन आ रहे हैं। इस दौरान उन्हें पेटिंग का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। ब"ाों को डोंस, स्केटिंग, सेल्फ डिफेंस, खो-खो तथा अन्य खेल सिखाएं जा रहे हैं। इसके साथ ही बच्चों के बीच प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही है जिससे कि बच्चों में निखार आ सके। आरआई रंजीत सिंह सिकरवार, सूबेदार अनुपम भदौरिया तथा अभिषेक रघुवंशी द्वारा इस शिविर का संचालन किया जा रहा है।