मुरैना में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के गोदाम में आग,4 दमकलों ने 3 घंटे में पाया काबू
Jun 12 2024
मुरैना। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के मुरैना में आरआर रिसॉर्ट गोदाम में बुधवार दोपहर आग लग गई। धुएं का गुबार करीब 2 किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। मुरैना से दो जबकि जौरा और कैलारस से एक-एक दमकल बुलाई गईं। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया जा सका।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने आरआर. रिसॉर्ट को किराए पर लेकर गोदाम बनाया है। गोदाम मुरैना-जौरा रोड पर है। इसमें सीएनजी पाइप लाइन बिछाने में इस्तेमाल होने वाला सामान रखा था। आग की वजह से दोनों तरफ का यातायात रोक दिया गया था। करीब आधे घंटे बाद ट्रैफिक क्लियर किया गया।
जौरा एसडीओपी नितिन बघेल ने बताया कि इलाके में सीएनजी पाइपलाइन बिछाने का काम कर रही इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने आर.आर. रिसॉर्ट को किराए पर लिया है। हादसा यहीं हुआ।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के मुरैना क्षेत्रीय मैनेजर पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि गोदाम के पिछले हिस्से में रखे प्लास्टिक के पाइपों में आग भडक़ी थी। नुकसान के आंकलन के लिए दिल्ली से एक टीम मुरैना पहुंच रही है।
रिसॉर्ट में हादसे के वक्त इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के 6 से ज्यादा कर्मचारी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे ग्राउंड में रखे पाइपों से धुआं उठा। पास जाकर देखा तो आग की लपटें दिखीं। तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। गोदाम के आगे वाले हिस्से में सीएनजी सिलेंडर भरी गाड़ी खड़ी थी। यह आग की चपेट में आ जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









