कलेक्टर रुचिका चौहान द्वारा कलेक्ट्रेट में ई रिक्शा की व्यवस्था का जौहरी ने स्वागत किया

Jun 12 2024

ग्वालियर। न्यू कलेक्ट्रेट में कलेक्टर की जन सुनवाई में अपनी समस्याओं के निदान हेतू दूर दराज से पंहुचने बाले विकलांग, वृद्ध एवं गर्भवती महिलाओं को ऐसी भीषण गर्मी में होने बाली परेशानियों को द्रष्टिगत रखते हुए पीडि़त मानवता का धर्म निभाते हुए कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने एक बहुत ही सार्थक पहल की है। 
कलेक्ट्रेट में प्रति मंगलवार को होने बाली जनसुनवाई मे पहुंचने के लिए मेन रोड पर बने कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार से पहाड़ी पर स्थित कलेक्टर की जनसुनवाई कक्ष तक आसान पहुंच बनाने के लिए विकलांग, वृद्ध, गर्भवती महिलाओं को ऊपर तक लाने-जाने के लिए सार्थक वाहन के रुप में नि:शुल्क दो ई रिक्शों की व्यवस्था किये जाने का शहर जिला कांग्रेस विकलांग कल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ओर राष्ट्रीय शसक्त आत्मनिर्भर ट्रस्ट नई दिल्ली के राष्ट्रीय सलाहकार अनूप जौहरी ने कांग्रेस विकलांग प्रकोष्ठ की ओर से स्वागत किया।