दो बदमाशों द्वारा टी शॉप के मालिक पर फायरिंग, पुलिस तलाश में जुटी

Jun 12 2024

ग्वालियर। चाय की दुकान चलाने वाले दुकानदार पर फायरिंग का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। दुकानदार से दो आरोपियों का घटना से  पहले विवाद हुआ था। इसी का बदला लेने के लिए उसने फायरिंग की है। दुकानदार ने काउंटर के नीचे छिपकर जान बचाई। घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र की है। 
गत 9 जून को विकास भदौरिया अपनी चाय की दुकान पर बैठे थे, तभी अनु शर्मा अपने साथी शिवम बाजपेई के साथ दुकान पर आया। विकास पहले पैसे लेकर टोकन देते हैं। उन्होंने दोनों युवकों से टोकन लेने को कहा। इस पर वे झगडऩे लगे। दुकान में रखी एक प्लेट तोड़ दी। इसके बाद देख लेने की धमकी देकर चले गए।
अब मुंह पर कपड़ा बांधकर दुकान के अंदर पहुंचे। कमर से पिस्तौल निकाल कर संचालक विकास भदौरिया पर फायरिंग कर दी।
गोला का मंदिर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। इसमें बदमाश फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों ही बदमाशों की तलाश की जा रही है।