कार डिवाइडर से टकराकर पलटी,भाजपा नेता के बेटे सहित दो अंय घायल
Jun 12 2024
ग्वालियर। भाजपा नेता की कार अचानक हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई, कार हाईवे के डिवाइडर पर टकराकर करीब पांच बार पलटिया खाई थी। जिसमें सवार भाजपा नेता के बेटा सहित दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि तीनों युवक कार में सवार होकर आगरा में व्यापारियों की मीटिंग में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया। घटना गत देर रात 12 बजे की बताई जा रही है।
वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायल युवकों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां पर भाजपा नेता की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल युवकों का इलाज जारी है।
ग्वालियर के सिटी सेंटर एजी ऑफिस स्कूल के पास स्थित महल गांव में रहने वाले भाजपा नेता शिवकुमार शर्मा का 30 वर्षीय बेटा अनंत शर्मा अपने 25 वर्षीय साले उत्कर्ष और 39 वर्षीय नीरज शर्मा के साथ फॉर्च्यूनर कार से आगरा के लिए निकले थे। कार भाजपा नेता का बेटा अनंत शर्मा ही चल रहा था। अभी उनकी कार महाराजपुर बरेठा टोल के पास हाईवे पर पहुंची ही थी तभी कुछ दूर चलने के बाद उनकी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार की स्पीड ज्यादा होने से कार पांच बार गुलटियां खाई थी, वही कार को गुलटियां खाता देख वहां से गुजर रहे कुछ अन्य कार चालकों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस दी, सूचना मिलते ही महाराजपुर थाना पुलिस पहुंची और तीनों घायल युवकों को इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां भाजपा नेता के बेटे अनंत की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं दोनों दोनों दोस्तों को चोट आई थी जिनका डॉक्टर ट्रीटमेंट कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता का बेटा अनंत शर्मा, साला उत्कर्ष और उसका दोस्त नीरज शर्मा आगरा किसी व्यापारी मीटिंग में शामिल होने के लिए जा रहे थे। यह मीटिंग बुधवार सुबह होने वाली थी। इसलिए तीनों युवक कार में सवार होकर आगरा के लिए निकले थे। यह हादसा कैसे हुआ है। फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है।
मामले की जानकारी देते हुए सीएसपी नागेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक कार बैठा टोल के पास हाईवे पलट गई है। सूचना मिलने पर थाने का बाल मौके पर पहुंचा और तीनों घायल युवाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल तीनों का इलाज जारी है। यह कार हादसा कैसे हुआ है अभी इसका पता नहीं चल सका है। युवकों से पूछताछ करने पर पूरी घटना स्पष्ट हो पाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









