शासकीय लोक अभियोजकों की फिर से नियुक्ति

Jun 11 2024

ग्वालीयर। शासकीय अभिभाषक, लोक अभियोजक तथा अतिरिक्त शासकीय, अपर लोक अभियोजकों के मध्य नए सिरे से कार्य विभाजन किया गया है। इनमें वे सभी भी शामिल हैं जिनको पिछले महीने हटा दिया गया था। नए कार्य विभाजन में विजय शर्मा को कार्य से मुक्त रखा गया है।
विजय कुमार शर्मा को शासकीय अभिभाषक एवं लोक अभियोजक ग्वालियर नियुक्त किया गया है। सचिन अग्रवाल को अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक एम लोक अभियोजक नियुक्त किया गया है।
 इनके साथ डीके शर्मा, श्रीमती मिनी शर्मा, गजेंद्र साहू, कुलदीप दुबे,   मृत्युंजय गोस्वामी, घनश्याम मंगल, जगदीश शाक्यवार, गिरीश शर्मा, मंजुला त्रिपाठी, रामप्रकाश पालीवाल, वरुणदेव शर्मा, शरद भटनागर, एमपी बरुआ, सुनील पाठक, चंद्रेश श्रीवास्तव और पुनीत कुमार कोहली को बनाया गया है।